whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173659 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा के अस्मत से खिलवाड़ करना बंद करें मंत्री : सत्येंद्र नाथ तिवारी

location_on गढ़वा access_time 06-Aug-24, 02:00 PM visibility 709
Share



गढ़वा के अस्मत से खिलवाड़ करना बंद करें मंत्री : सत्येंद्र नाथ तिवारी
बनने वाले तोरण द्वार का प्रारूप और पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि गढ़देवी मंदिर जो झारखंड ही नहीं, अन्य राज्यों में भी विख्यात और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर हिंदू भावनाओं से जुड़ा हुआ है तथा गढ़वा वासियों के आस्था का प्रमुख केंद्र है। लेकिन मंत्री मिथलेश ठाकुर गढ़देवी मंदिर के तोरण द्वार पर अपने माता-पिता का नाम इस तरह से लिखे हैं जैसे उनके माता-पिता ही गढ़ देवी मंदिर की स्थापना किए हैं। मंत्री जी ने उस गेट पर (तोरण द्वार) शब्द लिखना भी मुनासिब नहीं समझा। पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने पहले भी कई अवसरों पर बोला है कि ये आक्रमणकारी है। ये ईस्ट इंडिया कंपनी के तर्ज पर पूर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह के सहयोग से जमीन माफियागिरी करने के साथ-साथ अब यहां के देवी-देवताओं को भी हड़पने का असफल प्रयास कर रहे हैं, जिसे कभी किसी कीमत पर गढ़वावासी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Advertisement
सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि राज्य से बाहर होने की स्थिति में मैं समस्त गढ़वा वासियों से विनम्र आग्रह करता हूं कि इस तरीके के जनप्रतिनिधि जो ईस्ट इंडिया कंपनी के तर्ज पर यहां की संप्रभुता पर आक्रमण करे, उसके विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़ने की भी आवश्यकता पड़े तो हमें लड़कर अपने मान सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। सभी गढ़वावासी के सहयोग से मंत्री जी के इस कुकृत्य को मैं सफल नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी मंत्री जी ने मुझे मानहानि सहित तीन मुकदमा में गलत तरीका से फंसा कर मेरी आवाज को दबाने का नाकामयाब प्रयास किया है। पर मैं जब तक जिंदा रहूंगा, गढ़वा के मान सम्मान की रक्षा के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटूंगा।
Advertisement
मैं जैसे ही गढ़वा वापस आऊंगा, आप सभी गढ़वावासी से मोरल सपोर्ट की आवश्यकता है। बाकी जरूरत पड़ा तो मंत्री के घर पर भी हमला करके गढ़वा के अस्मत की रक्षा करने का काम करूंगा। इसके लिए अगर कोई सबसे ज्यादा जिम्मेवार है तो गिरिनाथ सिंह है। जिन्होंने चंद रुपए के स्वार्थ में साढ़े चार वर्ष तक मंत्री के काली कमाई में कमीशन लेकर मंत्री के खिलाफ एक शब्द भी बोलने का साहस नहीं किया और अब मंत्री के इशारे पर दोबारा लोगों को दिग्भ्रमित करते घूम रहे हैं। मंत्री जी से मोटी कमीशन लेने के बदले साढ़े चार वर्ष तक ये धृतराष्ट्र की भूमिका में रहे। जुबान पर जाब लगा रहा और अब यह भी बोलते हैं कि मंत्री जी भ्रष्ट हैं, जो उनके मुंह से शोभा नहीं देता है।
Advertisement
पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने कहा कि आज आम जनों को पता है कि गिरिनाथ सिंह ने ही अपने स्वार्थ में चंद रूपए पैसे की लालच में मंत्री को यहां स्थापित कर गढ़वा के अस्मत के साथ खिलवाड़ कराने का काम किया है। उन्हें भी कभी गढ़वा की जनता माफ नहीं करेगी। मैं मंत्री जी से भी कहना चाहता हूं गढ़वा वासी ने आपको वोट देकर यहां का जनप्रतिनिधि इसलिए बनाया था कि आप उनके मान-सम्मान की रक्षा करेंगे लेकिन आपने किया ठीक विपरीत। इन गढ़वा वासियों का क्या दोष है? श्री तिवारी ने कहा कि मैं तो अभी भी आपको एक सलाह देता हूं कि आप गढ़देवी मंदिर के तोरण द्वारा से अपने माता-पिता का नाम अपने हाथों जाकर मिटाएं, जिससे गढ़वा वासी की आत्मा को ठंडक एवं शांति मिले।
Advertisement
ऐसा करके आपके शानो शौकत पर असर नहीं पड़ेगा। आज पूरा गढ़वा ही नहीं झारखंड भी मान लिया है आप बहुत ही दबंग नेता के रूप में अपने को स्थापित कर चुके हैं। पर आमजन आपके दबंगई को खाक में मिलाने का काम करेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play