whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169595 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण सभी की प्राथमिकता : आयुक्त

location_on गढ़वा access_time 05-Aug-24, 08:21 PM visibility 677
Share



स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण सभी की प्राथमिकता : आयुक्त
बैठक करते आयुक्त, डीसी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



प्रमंडलीय आयुक्त ने की गढ़वा जिले में चल रहे मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा गढ़वा : प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक बाल किशुन मुंडा सोमवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने समाहरणालय सभागार में जिले के 80-गढ़वा, 81-भवनाथपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर द्वितीय मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी गतिविधियों एवं अब तक किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, पुराने लेमिनेटेड, ब्लैक एंड ह्वाइट मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, मतदाता पहचान पत्रों के वितरण, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित कराने आदि बिन्दुओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
Advertisement
उन्होंने पुनरीक्षण संबंधी कार्यों में गति लाने एवं इससे संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के निष्पादन में निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहे, इसके लिए अभी से सामूहिक प्रयास आवश्यक है। स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण सभी की प्राथमिकता है। स्वच्छ मतदाता सूची से ही मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत होने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पदाधिकारी टीम भावना से कार्य करें।
Advertisement
उन्होंने इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रेस एवं मीडियाकर्मियों तथा जागरूक आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। साथ ही मतदाता पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों तथा मतदाताओं के एपसेंट, सिफ्टेड एवं डेथ से संबंधित प्राप्त आवेदनों के आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवेदनों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं 18 वर्ष पूर्ण हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिया। बैठक उपरांत आयुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 117 के वार्ड नंबर-9 के दीपुआ मुहल्ला पहुंचकर बीएलओ से मिले और उनसे पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली।
Advertisement
साथ ही घर-घर भ्रमण कर कार्य का सत्यापन किया। घरों पर बीएलओ द्वारा चिपकाए गये स्टीकर का भी अवलोकन किया। साथ ही मतदाताओं से बात कर मतदाता सूची में उनका नाम जुड़ने संबंधी जानकारी प्राप्त की। बैठक में डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, गढ़वा एसडीओ विजय कुमार, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, श्री बंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, गढ़वा सीओ सफी आलम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play