कांडी : बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोखापी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मध्याह्न भोजन बंद पाया।
जानकारी के अनुसार बच्चों को एक तारीख से ही मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है। जिसे लेकर बीडीओ ने जिला शिक्षा अधिकारी कैसर राजा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर मध्यान भोजन बंद नहीं करना है। यह अपराध है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के चार शिक्षकों में से मात्र दो शिक्षक उपस्थित थे। जिसमें दो शिक्षक आकस्मिक अवकाश में थे।
इस दौरान सुरेंद्र राम प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि राशि के अभाव में मध्यान भोजन बंद कर दिया गया है। जब उनसे भंडार गृह खोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने भंडारगृह की चाभी अपने पास नहीं होने की बात कही।
Advertisement
अंत तक वह भंडार गृह नहीं खोल कर दिखा पाए। बीडीओ ने प्रभारी प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने पिछले 5 दिनों से मध्यान भोजन बंद रखा है।