मझिआंव: मझीआंव व बरडीहा मुख्य सड़क के बीच बभनी गांव के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में पलामू जिले के उंटारी रोड थाना अंतर्गत ढेवडर बिंदवा गांव निवासी सह मोटरसाइकिल चालक अजय रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकिउसके रिश्तेदार कौवाखोह गांव निवासी अशोक कुमार आंशिक रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय रेफरल अस्पताल में उपचार करवाया गया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल अजय रजवार अपने ससुराल कौवाखोह से अपने घर जा रहा था इसी दौरान बभनी गांव के समीप पथ के बगल में गाड़ा गया बिजली के खंभा से जा टकराया जिससे मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया।