whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27282513
Loading...


ग्रामीणों ने किया श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग

location_on बंशीधर नगर access_time 13-Sep-20, 06:03 PM visibility 660
Share



ग्रामीणों ने किया श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बंशीधर नगर अनुमंडल के ग्रामीणों ने डीआरएम धनबाद मंडल को आवेदन देकर गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर स्थित नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण एक छोर से दूसरे छोर तक कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व में एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव था।इसके लिए खंभा भी खड़ा कर दिया गया है लेकिन जानकारी के अनुसार सीनियर बीएन फोर के निरीक्षण के बाद प्लेटफॉर्म 1 से 2 तक ही फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज के दूसरी तरफ अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय दो मध्य विद्यालय एवं एक महाविद्यालय है।
लगभग प्रतिदिन हजारो लोगों का आना जाना लगा रहता है, वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्र भवनाथपुर, केतार, खरौंधी, बिशुनपुरा सहित अन्य प्रखंडों के आम यात्रियों को रेल यात्रा में काफी परेशानी होगी। जानकारी के अनुसार अब रेल विभाग द्वारा प्लेटफार्म 1 से 2 तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, ऐसी स्थिति में लोगों को प्लेटफार्म से उतर तरफ निकलने में एक रेल लाइन को पारकर जाने या फिर घूमकर उस पार जाने में काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों ने कहा है कि नागरिक सुविधा को देखते हुए पूर्व में प्रस्तावित प्लेटफार्म के एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए।जिससे यात्रियों सहित आम लोगो को सुविधा हो। ग्रामीणों ने इससे संबंधित मांग पत्र रेल विभाग के उप मुख्य अभियंता ( रेणुकूट ), पलामू सांसद, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक,पूर्व विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, अनुमंडल क्षेत्र के समस्त जिला परिषद को दिया है।
मांग करने वालों में आशुतोष शरण सिंह, श्याम वरुण सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय प्रसाद, अशोक ठाकुर, राकेश चंद्रवंशी, संतोष कुमार ठाकुर, रविंद्र राम, अनिल चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुमन महतो, उपेंद्र ठाकुर, राजेंद्र मेहता, गुप्तेश्वर साव, शेख मोहम्मद अंसारी, शिव कुमार यादव, जमालुद्दीन अंसारी, रमेश प्रसाद यादव ,पंकज कुमार, आशीष यादव, अनिल कुमार गुप्ता, जुबेर अंसारी, नीतीश यादव, विजय ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों के नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play