बंशीधर नगर : राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर पाल्हे ग्राम में आशुतोष महादेव मंदिर के निकट सीमावर्ती उतर प्रदेश के दुद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत बघाड़ी ग्राम निवासी अखलाक अंसारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गये। घायल अखलाक को पुलिस गश्ती दल ने उठाकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उनका इलाज किया गया।