whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174056 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

27 साल लंबे कार्यकाल में 13 काम भी नहीं करा पाए गिरिनाथ और सत्येन्द्रनाथ : नीतेश

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-24, 08:04 PM visibility 709
Share



27 साल लंबे कार्यकाल में 13 काम भी नहीं करा पाए गिरिनाथ और सत्येन्द्रनाथ : नीतेश
प्रेस कांफ्रेंस में नीतेश और अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जनता ने पूर्व विधायकों गिरिनाथ सिंह और सत्येन्द्रनाथ तिवारी को जबरन रिटायर्मेंट दिया रमकंडा/गढ़वा : जनता ने पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह और सत्येन्द्रनाथ तिवारी को वीआरएस स्कीम की तरह जबरन रिटायर्मेंट दे दिया है। बिना किसी ठोस मुद्दा और कारण के दोनों विधायक अंतिम महीनों में प्रकट होकर गांव-गांव घूमकर जनता को बहलाने में लगे हुए हैं। जब जनता ने उन्हें काम करने की जिम्मेदारी दी, तब ये सत्ता सुख और व्यापार बढ़ाने में लगे रहे। अब जब जनता ने सत्ता छीन ली है, तब भ्रमित करने चले हैं। सत्येन्द्रनाथ तिवारी की बात कोई गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे चुटकुले सुनाने और मसखरी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों में कोई सलाह, सुझाव या विकास की बात नहीं होती, सिर्फ भैयाजी और बालू का ही जिक्र रहता है।
Advertisement
वहीं, गिरिनाथ सिंह किससे और कैसा परिवर्तन चाहते हैं? उनके कार्यकाल में जनता नक्सलियों को खाना खिलाकर आजिज आ चुकी थी। विकास की योजनाएं चार बार सूची बदलने के बाद पास होती थीं। पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार के नाम पर समाहरणालय में बुलाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिशें भी नाकाम रहीं। गिरिनाथ सिंह जब भाजपा की सदस्यता ली तो उसे अपना पुश्तैनी घर बताया था, फिर राजद में गए तो उसे असली घर कहा। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस दल में हैं और किस दल से चुनाव लड़ेंगे। राजद में बने रहने के बावजूद वे महागठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के विरुद्ध बयानबाजी करते हैं, उन्हें पहले राजद से इस्तीफा देना चाहिए। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साढ़े चार साल के कार्यकाल में से डेढ़ साल कोरोना के कारण व्यर्थ गया।
Advertisement
बाकी तीन सालों में किए गए जनहित के काम और उनके लाभ की सूची बनायें तो इन दोनों पूर्व विधायकों के चुनाव में आने की इच्छा खत्म हो जाएगी। नेताओं की आत्मा पूछेगी कि क्या सही है? मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, रमकंडा बीस सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव, पूर्व जिप सदस्य गायत्री गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play