whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28186133 readers visited
Loading...

Advertisement

सहायक शिक्षक शेख तौहीद उमवि हरता में प्रतिनियोजित, बीडीओ ने की मामले की जांच

location_on भवनाथपुर access_time 01-Aug-24, 07:07 PM visibility 674
Share



सहायक शिक्षक शेख तौहीद उमवि हरता में प्रतिनियोजित, बीडीओ ने की मामले की जांच
जांच करने पहुंचे पदाधिकारी


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय धंगरडीहा में पदस्थापित सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय के बच्चों को सरस्वती वंदना करने से रोकने तथा शिक्षक के साथ धक्का मुक्की किए जाने संबंधी खबर विभिन्न अखबारों में प्रकाशित होने के बाद गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को शिक्षा अधीक्षक ने सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद को तत्काल प्रभाव से गढ़वा जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरता में प्रतिनियोजित कर दिया। डीएसई के ज्ञापांक 605 दिनांक 1 अगस्त 2024 में उल्लेख किया गया है कि थाना प्रभारी भवनाथपुर के थाना ज्ञापांक 1808/2024 दिनांक 31 जुलाई 2024 के द्वारा प्रतिवेदन के माध्यम से सूचित किया गया कि उत्क्र. मवि धंगरडीहा के सहायक शिक्षक शेख तौहीद द्वारा अध्यापन कार्य छोड़कर धार्मिक उन्माद फैलाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Advertisement
जो सरकारी आचार नियमावली के प्रतिकूल है। उपरोक्त पत्र के आलोक में गढ़वा उपायुक्त के निर्देशानुसार सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद को भवनाथपुर से उत्क्र. मवि हरता 2 भंडरिया में अगले आदेश तक प्रतिनियोजित किया जाता है। साथ ही बीईईओ को निर्देशित गया कि पत्र प्राप्ति के साथ ही संबंधित शिक्षक को प्रतिनियोजित विद्यालय में योगदान हेतु तत्काल विरमित करने एवं उक्त शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने हेतु जांच प्रतिवेदन तत्काल समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ व बीपीओ ने की मामले की जांच बीडीओ नंदजी राम एवं बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धंगरडीहा पहुंचकर मामले की जांच की।
Advertisement
इस दौरान पदाधिकारियों ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं से सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद के विद्यालय में क्रियाकलापों की जानकारी ली। जिस पर शिक्षक, छात्र छात्राओं तथा प्रबंध समिति के सदस्यों ने उन्हें बताया कि सहायक शिक्षक शेख तौहीद बीते बुधवार को प्रार्थना के बाद बच्चो को सरस्वती वंदना बजाने से रोकते हुए साउंड सिस्टम को पटक कर तोड़ दिया। अन्य शिक्षकों द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना करने पर हाथापाई भी करने लगे साथ ही वें विद्यालय में सरस्वती पूजा का विरोध करते है। इस मामले में बीडीओ नंदजी राम ने बताया कि संबंधित मामले की जांच की गई है, उन्होंने जांच प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play