whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173781 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा सदर अस्पताल में दो मरीजों के पैर और जांघ के सफल ऑपरेशन

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-24, 06:08 PM visibility 676
Share



गढ़वा सदर अस्पताल में दो मरीजों के पैर और जांघ के सफल ऑपरेशन
ऑपरेशन करते डॉक्टर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गुरुवार को गढ़वा सदर अस्पताल में कांडी थाना क्षेत्र के निवासी अशोक चौधरी और गढ़वा थाना के हूर निवासी विनय बैठा के पैर और जांघ के सफल ऑपरेशन किए गए। दोनों मरीज मोटरसाइकिल की टक्कर में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिससे एक का बायां पैर और दूसरे की जांघ फैक्चर हो गई थी। घटना के बाद दोनों मरीजों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया जा रहा था। परिजनों के पास निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पैसे की कमी थी। ऐसे में उन्होंने हड्डी के चिकित्सक डॉक्टर नौशाद आलम से संपर्क किया और अपनी स्थिति बताई। डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि गढ़वा सदर अस्पताल में सीमित साधनों के बीच ऐसा ऑपरेशन करना बहुत कठिन था, लेकिन अपनी टीम की मदद से दोनों मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को मदद करना है, ताकि उन्हें बाहर जाने में भारी खर्च का सामना न करना पड़े। डॉ. आलम ने कहा, "अब गढ़वा जिले के लोगों को हड्डी से संबंधित रोगों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जितने साधन यहां पर उपलब्ध हैं, उन्हीं के बीच गढ़वा सदर अस्पताल में ही इलाज किया जाएगा।" दोनों मरीजों के परिजनों ने डॉ. नौशाद आलम और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन डॉक्टर ने उनकी मदद की और सफल ऑपरेशन किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play