गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वाधान में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता जी के मेनरोड स्थित प्रतिष्ठान के सामने साप्ताहिक बाजार के दिन सैकड़ों ग्रामीण एवं गढ़वा शहरी नागरिकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा सहेली की निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल ने की। मुख्य रूप से उपस्थित व्यक्तियों में जायन्ट्स गढ़वा सहेली के फाउंडर अध्यक्ष सह पूर्व यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी एवं फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सीमा केशरी शामिल थीं।
पदाधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि हर साल बरसात में सभी व्यक्ति को अपने माता-पिता के नाम से कुछ पौधे लगाने चाहिए।
इससे पर्यावरण में सुधार होगा, क्योंकि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ज्यादा पेड़-पौधे वाले क्षेत्र में बारिश भी अच्छी होती है। फलदार वृक्ष दो-तीन साल में फलने लगते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ आर्थिक लाभ के स्रोत भी बनते हैं।
इस कार्यक्रम में सहेली के पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, रीना केशरी, करुणा केशरी आदि सदस्य भी उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर फलदार पौधों का वितरण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।