whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21037537
Loading...


राजद प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 01-Aug-24, 01:05 PM visibility 735
Share



राजद प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिव, पूर्व प्रत्याशी सहित दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झारखंड विरोधी ताकतों को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है जनता : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने राजद व भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया है। सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राजद प्रदेश उपाध्यक्ष मो. फरीद, राजद प्रदेश सचिव डॉ. मकबूल आलम खान, पलामू लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी दिनेश पासवान, राजद जिला सचिव बन्धु राम, चिनियां के आसिवासी नेता बलराम सिंह, राजद के चिनियां प्रखंड सचिव असमुद्दीन अंसारी, शैफ रजा, राजद के बिलैती खैर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार ठाकुर, बिलैती खैर भाजपा बूथ प्रभारी मोतीलाल पासवान, सद्दाम मंसूरी, इमरान हाशमी, मुख्तार हुसैन आदि का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा की पूरी टीम के साथ लगातार झारखंड एवं झारखंड वासियों को तबाह करने के लिए एक से बढ़कर एक साजिश रच रही है। परंतु पिछले पांच वर्षों में झारखंड वासियों ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड के विपरीत मानसिकता के लोगों का यहां कोई गुजारा नहीं है। झारखंड के लोग अपने हक एवं अधिकार को, अपने हितैषी लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं। यही कारण है कि गत लोकसभा चुनाव में राज्य की जनता ने झारखंड विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी राज्य की जनता झारखंड विरोधी ताकतों को सबक सिखलाने के लिए कमर कस कर तैयार बैठी है। मंत्री ने कहा कि झामुमो के प्रति जन-जन के विश्वास में वृद्धि हुई है।
इसी के परिणाम स्वरूप गढ़वा समेत पूरे झारखंड में लोग झामुमो का दामन थाम रहे हैं। आज विभिन्न राजनीतिक दलों के काफी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को झामुमो में शामिल होने से पार्टी की शक्ति में और वृद्धि हो रही है।




Trending News

#1
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

#2
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#3
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#4
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#5
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM


Latest News

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play