मेराल : गढ़वा एसपी श्रीकांत एस खोत्रे एवं मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलको, की मौजूदगी में रविवार को मेराल थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में दो पहिया तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन पकड़े गए।
मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जप्त वाहनों का चालान काटा गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री खोत्रे के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में सड़क से गुजरने वाले दो पहिया तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों के जांच की गई। जांच के दौरान ओवरलोडिंग मास्क हेलमेट तथा वाहनों के कागजातों की गहनता से छानबीन की गई।
इस दौरान ओवरलोडिंग टेम्पू, पिकअप इत्यादि कई वाहन पकड़े गए तथा मास्क तथा हेलमेट नहीं पहन ने वाले दुपहिया वाहनों को जब्त कर नियमानुसार चालान काटा गया।
खबर लिखे जाने तक जांच अभियान जारी था, तथा पकड़े गये करीब 80 वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा चालान काटने की प्रक्रिया जारी थी। अभियान में पीएसआई रंजन कुमार अजीत कुमार एसआई रामभरोसा शर्मा एएसआई संजय महतो संजय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।