बिशुनपुरा : भाजपा बिशुनपुरा मंडल की ओर से भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे के कोई भी काम इस सरकार में नहीं हो रहा है। इसके अलावा प्रखंड में झामुमो के संरक्षण में सामंतवाद और अपराधी फल-फूल रहे हैं, जिसका भाजपा विरोध करती है।
भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने कहा कि गढ़ परिवार के द्वारा एक ही जमीन को कई बार बेचने का कार्य किया जाता है। पिछले दिनों लगातार तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना इसका ताजा उदाहरण है।
सभा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य शारदा महेश प्रताप देव, भगत दयानंद, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, पुष्प रंजन, कृपाल सिंह, लक्ष्मण राम, मनोज पहाड़िया, अनिल चौबे, कृष्णा विश्वकर्मा, जितेंद्र दीक्षित, अजय पाल, धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, रामलला दुबे ने भी संबोधित किया।
Advertisement
सभा के बाद अंचल निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर अवधबिहारी गुप्ता, अशोक पासवान, दिनेश चंद्रवंशी, रामलखन मेहता, मनदीप मेहता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।