whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174038 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

location_on गढ़वा access_time 30-Jul-24, 02:34 PM visibility 670
Share



उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
फरियादियों की समस्याएं सुनते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभगार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में पेंशन, भूमि विवाद, राशन, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजना का लाभ समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम जनता दरबार में आवेदन देते हुए प्रखंड धुरकी के मिर्चइया गांव के ग्रामीणों ने उसी गांव के एक दबंग व्यक्ति द्वारा सरकारी चापानल में सबमर्सिबल लगाकर निजी उपयोग में लाये जाने की शिकायत की है।
Advertisement
ग्रामीणों ने बताया कि चापानल के निजी उपयोग करने के चलते आसपास के सभी चापानलों के पानी सूख गए हैं, जिसके कारण आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की गई, परंतु कोई समाधान नहीं निकल सका। सभी ने उक्त सरकारी चापानल को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया है। धुरकी प्रखंड के ही राजू प्रसाद ने भी अपना आवेदन समर्पित करते हुए अपने भूमि का अंचल धुरकी द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि को ऑनलाइन कराने हेतु उनके द्वारा अंचल अधिकारी धुरकी को कई बार आवेदन दिया गया है, परंतु ऑनलाइन किये जाने की प्रक्रिया में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Advertisement
उन्होंने अपने पड़ोसियों द्वारा भूमि हड़पने की भी शिकायत की है। अतः उन्होंने आवश्यक जांच कराते हुए अपने भूमि को ऑनलाइन कराने का आग्रह किया है। डंडा प्रखंड के छपरदागा निवासी सिकेन्दर प्रसाद ने आवेदन देकर राशनकार्ड बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि वे एक अत्यंत गरीब व्यक्ति हैं एवं पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। अतः उन्होंने राशनकार्ड बनाने का अनुरोध किया है। युगल किशोर प्रसाद सिन्हा सेवानिवृत्ति पंचायत सचिव प्रखंड रमकंडा ने अपना आवेदन पत्र समर्पित करते हुए बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यालय मंझिआंव के नाजिर द्वारा ₹257800 का अग्रिम राशि लेने का 20 वर्षों बाद आरोप लगाते हुए नोटिस जारी करने एवं सेवानिवृत्ति के 05 वर्ष हो जाने के बाद भी बकाया वेतन भुगतान समेत पेंशन स्वीकृति नहीं करने की शिकायत की गई है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि उन पर लगाया गया आरोप निराधार है। अतः उन्होंने उक्त विषयों पर जांच पड़ताल करते हुए समस्याओं का निदान करने का अनुरोध किया है। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play