भवनाथपुर : भवनाथपुर ब्लॉक गेट के समीप एक इलेक्ट्रिक दुकानदार और मिस्त्री राजन मेहता समरसेबल मशीन खोलने के दौरान हुए विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक इंद्रकिशोर विश्वकर्मा द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
राजन मेहता को इस घटना में हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। घटना के बारे में उन्होंने बताया कि एक खराब समरसेबल को खोलने के दौरान अचानक मशीन में विस्फोट हो गया, जिसके कारण वह घायल हो गए और दो घंटे तक बेहोशी की हालत में रहे। उन्होंने बताया कि संभवतः मशीन में गैस होने के कारण विस्फोट हुआ। इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई।