मेराल :आध्यात्मिक संस्था आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल के सदस्यों ने सोमवार को मेराल में कई सार्वजनिक स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए 50 पौधे लगाए गए।
इसकी जानकारी देते हुए डॉ लालमोहन ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम आनंद मार्ग आश्रम परिसर मेराल, एसबी एकेडमी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल परिसर के अलावे डॉ लालमोहन के फार्म हाउस, रंजीत कुमार के आवास परिसर, इंजीनियर रोहित कुमार के आवास परिसर, प्रो. राजमोहन के आवास परिसर में सामूहिक रूप से पर्यावरण बचाने को लेकर किया गया।
मौके पर धर्मेंद्र देव, मदन कुमार यादव, रोहित कुमार, रंजीत कुमार, तरुण देव, मथुरा बैठा, मथुरा महतो, रमेश महतो, सोबरन महतो आदि उपस्थित थे।