whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169609 readers visited
Loading...

Advertisement

वेतनमान और मनरेगा में दोहरी नीति को लेकर वार्ड एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन, सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह

location_on गढ़वा access_time 29-Jul-24, 06:42 PM visibility 681
Share



वेतनमान और मनरेगा में दोहरी नीति को लेकर वार्ड एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन, सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते अतिथि एवं ज्ञापन सौंपने जाते वार्ड सदस्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार को वार्ड एकता संघ के सभी वार्ड सदस्यों द्वारा वेतनमान और मनरेगा में चल रही दोहरी नीति और फंड को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही, वार्ड एकता संघ ने उमंग वाटिका मैरिज हॉल में एक सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गिरिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड सदस्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ बेईमानी हो रही है और उन्हें सरकार की सभी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में गढ़वा रंका विधानसभा के सभी वार्ड सदस्य शामिल हुए। मेराल प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष आकिब, शशिकांत चौबे, भोला, महिला सचिव गूंजा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
गढ़वा प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष रईस खान, सचिव नौसद अली, सलाहकार मुन्ना सिंह, रंजना देवी, मुन्नी देवी, चिंता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। डंडा प्रखंड से अध्यक्ष नरेश, सचिव अर्जुन, निर्मल, वेद प्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रंका प्रखंड से अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता, सचिव सत्येंद्र यादव, पन्ना सिंह, रेखा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रमकंडा प्रखंड से जहांगीर अंसारी, सदाम अंसारी, जमेंद्र भुइया, अभिषेक कुमार, शिवशंकर यादव, दिलीप कुमार, बबलू सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्ड सदस्यों की समस्याओं को उजागर करना और उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपना था। कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने उनकी एकता और संगठन की ताकत को प्रदर्शित किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play