- पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर किया उनका स्वागत
गढ़वा : मुस्लिम समाज के लोगों का झुकाव भी भाजपा की ओर हो रहा है। सोमवार को गढ़वा प्रखंड के टेढ़ी हरैया निवासी पांच दर्जन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने हाजी जउवाद एवं मो. आजम की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। इनका स्वागत पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य में कानून नाम की व्यवस्था बची नहीं है। लोग भय के माहौल में जीने को विवश है। आए दिन हत्या, लूट आदि की घटना हो रही है। खासकर व्यापारी व शांतिप्रिय लोग त्रस्त है।
Advertisement
जबकि भाजपा के रघुवर सरकार के कार्यकाल में लोग भयमुक्त होकर अपना काम कर रहे थे। इस सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक लाभ के लिए झूठा मुकदमा किया जा रहा है। हाजी जउवाद ने कहा कि भाजपा के शासन में मुस्लिम सुरक्षित महसूस कर रहे थे। हाल के दिनों में पचपड़वा समेत कई स्थानों पर मुस्लिमों की हत्या हुई है। मगर प्रशासन उनके हत्यारों को पकड़़ नहीं पाया है। हम सभी बकरी पालन व व्यवसाय से जुड़े हैं आए दिन हमारे वाहनों पर फायरिंग की जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। 2009 में हमने सत्येंद्रनाथ तिवारी को विधायक बनाया था इस बार फिर उन्हें विधायक बनाएंगे।
मौके पर विवेकानंद तिवारी, अंकित तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय आदि उपस्थित थे।
Advertisement
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गुलाम मुस्तफा, मो. जकीर अंसारी,डा. मेहंदी हसन, जिसान अंसारी, नसरूल्लाह अंसारी, सददाम हुसैन, गुलाम अहमद रजा, इकबाल अंसारी, रिजवान अंसारी, तौहिद अंसारी, मकसूद अंसरी, फोरूक अंसारी आदि का नाम शामिल है।