whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169883 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एआईएमआईएम ने रंका में आयोजित किया भ्रष्टाचार के खिलाफ 'हल्ला बोल, पोल खोल' कार्यक्रम

location_on गढ़वा access_time 28-Jul-24, 05:36 PM visibility 717
Share



एआईएमआईएम ने रंका में आयोजित किया भ्रष्टाचार के खिलाफ 'हल्ला बोल, पोल खोल' कार्यक्रम
लोगों को संबोधित करते डॉ. एम. एन. खान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तत्वावधान में गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'हल्ला बोल, पोल खोल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के टैंपु स्टैंड में किया गया, जिसमें कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. एम. एन. खान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। डॉ. एम. एन. खान ने अपने संबोधन में कहा कि रंका प्रखंड के लोग अभी भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं।
Advertisement
यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया है और यह समझ से परे है कि किसके इशारे पर यहां विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम वर्तमान सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ सभी पंचायतों में 'हल्ला बोल, पोल खोल' कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता देने, गैर मजरूआ मलिक को मालिकाना हक देने और किसानों के खेत में पानी पहुंचाने जैसे वादे पूरे नहीं किए गए हैं। डॉ. खान ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है और गरीब, शोषित, वंचितों की आवाज को नहीं उठाया है। इस कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष मोजाहीम अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, एस कुमार पासवान, शिवनाथ राम, नंदलाल सोनी, आरिफ अंसारी, खुश्दिल अंसारी और रंका प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, जहांगीर अंसारी, मोबिन अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने एआईएमआईएम की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. एम. एन. खान ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play