गढ़वा : गढ़वा पुलिस पुलिस ने आज विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में 33 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने जिले के चार इलाके में अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त करते हुए 275 लीटर महुआ शराब तथा 200 किलोग्राम जावा बरामद किया है।
उक्त जानकारी आज गढ़वा के एसडीपीओ बहामन टूटी ने देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रीकांते सुरेश राव खोतरे के निर्देश पर गढ़वा पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों में फरार विभिन्न मुकदमा के आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस ने इस दौरान जिले के मेराल थाने के दुलदुलवा, रंका थाना के तमगे खुर्द, भवनाथपुर थाना के चकरी तथा यमुना में चार अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए उक्त चारों जगहों से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं जिन लोगों को अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार किया गया है, उनमें विक्रम कुमार चंद्रवंशी, शिव कुमार साह, बीनू शाह, श्याम सुंदर साह, विशुनधारी तथा श्रवण चौधरी का नाम शामिल है। जबकि पुलिस ने उक्त अवैध शराब के अड्डों से भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण रसोई गैस का सिलेंडर आदि भी बरामद किया है।