whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174057 readers visited
Loading...

Advertisement

सीआरपीएफ का 86वां स्थापना दिवस गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा access_time 27-Jul-24, 05:16 PM visibility 717
Share



सीआरपीएफ का 86वां स्थापना दिवस गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया
स्वजनों को सम्मानित करते


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा स्थित 172 बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 86वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से की गई, इसके बाद 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने वाहिनी मुख्यालय, गढ़वा में शहीद स्मारक पर बल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गढ़वा जिले के सीआरपीएफ के शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण उनके ग्राम गरनाहा (टोलरा) स्थित विद्यालय परिसर में उपकमांडेंट नवल किशोर द्वारा किया गया। शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक्र (मरणोपरांत) की प्रतिमा पर निरीक्षक/जीडी श्रीनिवास दुबे ने ग्राम चेचरिया (अटौला) के विद्यालय परिसर में माल्यार्पण किया।
Advertisement
इस दौरान शहीदों के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। इसके बाद 172वीं वाहिनी मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने सीआरपीएफ के शहीदों के पराक्रम, बलिदान और कर्तव्यपरायणता को सम्मानित किया। उन्होंने बल के कर्मियों एवं उनके परिजनों को बल के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हुए स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने बताया कि कैसे 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने चीनी सैनिकों का मुकाबला किया, जिसमें 10 कार्मिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके सम्मान में भारतवर्ष के सभी पुलिस बल प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाते हैं। उन्होंने रन ऑफ कच्छ में सीआरपीएफ की एक कंपनी की वीरता का भी उल्लेख किया, जिसने तोपों से सजी पाकिस्तानी ब्रिगेड को न केवल रोका, बल्कि 34 पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक भी बनाया।
Advertisement
साथ ही, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या एवं संसद भवन पर हुए आतंकवादी हमले को नाकाम करने की वीरगाथा भी सुनाई। सैनिक सम्मेलन के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। सांयकाल में मुख्यालय 172 बटालियन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया और रात्रि में जवानों के लिए बड़ा खाना का आयोजन किया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play