whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21040241
Loading...


झारखंड के युवाओं का भविष्य दूसरे राज्यों के हाथों बेचा जा रहा है : रितेश चौबे

location_on गढ़वा access_time 27-Jul-24, 04:28 PM visibility 436
Share



 झारखंड के युवाओं का भविष्य दूसरे राज्यों के हाथों बेचा जा रहा है : रितेश चौबे
जानकारी देते भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने हेमंत सरकार का कड़ा विरोध करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के भविष्य को दूसरे राज्यों के हाथों बेचने का काम किया है। उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक नगर निवेशक के बहाली में 28 लोगों को नियुक्ति पत्र देने का मुद्दा उठाया, जिसमें 17 लोग दूसरे राज्यों से नियुक्त किए गए हैं। रितेश चौबे ने सवाल किया कि किस नियमावली के तहत इतने बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी दी गई है, जबकि गढ़वा सहित पूरे झारखंड के युवा पढ़-लिखकर नौकरी के लिए ठोकर खाने को मजबूर हैं। श्री चौबे ने झामुमो सरकार पर झारखंड के युवाओं के अधिकारों के साथ बंदरबांट करने का आरोप लगाया और कहा कि पीजीटी भर्ती परीक्षा में भी धांधली सामने आई थी, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड की नियोजन नीति को ध्वस्त करते हुए दूसरे राज्यों के लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। 60/40 फार्मूले के तहत 60 प्रतिशत से अधिक दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरी दी जा रही है, जो संविधान के खिलाफ है। रितेश चौबे ने झामुमो की खतियानी जोहार यात्रा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि यह यात्रा झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का माध्यम बनी। उन्होंने हेमंत सोरेन के भाषणों में युवाओं के लिए मुर्गा और बकरी पालन करने के सुझाव को शर्मनाक बताया और कहा कि झारखंड के युवाओं के प्रति सरकार का यह रवैया निंदनीय है। श्री चौबे ने झामुमो सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि वे झारखंड के युवाओं के अधिकारों के साथ हो रहे इस अन्याय के बारे में क्या सोचते हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो गढ़वा सहित पूरे झारखंड के युवा भ्रष्ट हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, महामंत्री विकास तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play