whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179278 readers visited
Loading...

Advertisement

रमकंडा में एआईएमआईएम के हल्ला बोल कार्यक्रम में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

location_on गढ़वा access_time 27-Jul-24, 02:43 PM visibility 815
Share



रमकंडा में एआईएमआईएम के हल्ला बोल कार्यक्रम में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कार्यक्रम को संबोधित करते एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रमकंडा में एआईएमआईएम का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों ने ली सदस्यता गढ़वा : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के तत्वावधान में गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के उदयरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चेटे पंचायत और उदयपुर पंचायत के सिसवा, गोर्यकरम, सुल्ली, पटसर, रेनुडीह, पथलगड़वा, अंबावा, कुरुनदारी, मुडखुड़, नवाडीह, पुंदागा, सबाने गावों के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. एम.एन. खान उपस्थित थे।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि एआईएमआईएम वर्तमान सरकार द्वारा किए गए वादा खिलाफी के खिलाफ सभी पंचायतों में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे, जैसे पांच लाख युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, गैर मजरूआ मलिक को मालिकाना हक, और किसानों के खेत में पानी उपलब्ध कराना, उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आज तक यहां के जनप्रतिनिधियों ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता को केवल ठगा है।
Advertisement
गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं उठाई है। डॉ. एम एन खान ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि 17 साल, दस साल और पांच साल तक राज करने के बाद भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। इस बार परिवर्तन की लहर है और यहां की जनता अब किसी जनप्रतिनिधि के झांसे में आने वाली नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला महासचिव मोहम्मद रमजान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आशिक मंसूरी, एस कुमार पासवान, शिवनाथ राम, नंदलाल सोनी, आरिफ अंसारी, खुश्दिल अंसारी, रंका प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, जहांगीर अंसारी, मोबिन अंसारी, डॉक्टर आफताब आलम, विनय सिंह, विजय पासवान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने एआईएमआईएम की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की।
Advertisement
सभी नवगठित सदस्यों को डॉक्टर एम एन खान ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play