whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28186701 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बीईईओ एवं बीपीओ ने किया उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारीकला का निरीक्षण

location_on कांडी access_time 26-Jul-24, 10:02 PM visibility 666
Share



बीईईओ एवं बीपीओ ने किया उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारीकला का निरीक्षण
बैठक करते बीईईओ


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला के पीएम श्री में चयन के बाद विद्यालय की व्यवस्था और सुदृढ़ हो रहा है। शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे बीईईओ कैसर रजा व बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद ने गुणवतापूर्ण व रोचक शिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल को मूर्त रुप देने के लिए शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिया। बीपीओ ने शिक्षकों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट इंपैक्ट व प्रयास कार्यक्रम के तहत जारी दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन करने की बात कही। उन्होंने कि प्रखंड के 94 विद्यालयों में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला का पीएम श्री में चयन होना सौभाग्य की बात है। प्राइम मिनिस्टर्स स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्मार्ट बनाया जाएगा।
Advertisement
इसके लिए विद्यालय को हाईटेक किया जा रहा है। बीपीओ ने बताया कि उक्त विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित विद्यालयों जैसा भवन, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब की सुविधा के साथ बच्चों से अनेक गतिविधियां व प्रोजेक्ट वर्क करते हुए उनमें लीडरशिप डेवलप कराया जाएगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नृपेंद्र कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करमू साह, सीआरपी सुनील कुमार, शिक्षक कमलेश राम, ललन राम, नौशाद अहमद, शैलेंद्र यादव, राकेश कुमार सिंह, सुदामा यादव, सुभाष यादव, विनोद दुबे, ललित सिंह, रामाश्रय साह आदि शिक्षक उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play