गढ़वा : राजद के युवा नेता और गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सोनू यादव ने आज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने जाटा, ढोटी, और अन्य गांवों में जाकर स्थानीय समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरपूर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पानी की भारी किल्लत है, सड़कों की जर्जर स्थिति है, और छात्र विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं।
सोनू यादव ने वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल अपने परिवार का काम कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने लोगों से राजद से जुड़ने और लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।
Advertisement
जनसंपर्क अभियान में सोनू यादव ने राजद के समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजद ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलती है।