श्रीबंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत के कोलझिकी, कोईनदी खेरवार टोला और कधवान से गुरुवार को बोल बम के नारों और गाजे बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। गंगाजल से बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए लगभग 70 से अधिक श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष और बच्चे श्रीबंशीधर नगर प्रखण्ड क्षेत्र से पवित्र यात्रा पर निकले।
इस अवसर पर बोल बम के नारों से पूरा श्री बंशीधर नगर क्षेत्र गूंज उठा। कांवरियों का यह जत्था दो पिकअप वैन से बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व उन्होंने स्थानीय देव स्थलों, जैसे राजा पहाड़ी शिव मंदिर और बंशीधर नगर मंदिर में पूजा अर्चना की। मौके पर पंचायत कोलझिकी के मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, अनिल यादव, अंकार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से सभी कांवरियों को बधाई दी और शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
Advertisement
मुखिया अजय प्रसाद गुप्ता ने सभी शिव भक्तों को जल पान कराने का भी प्रबंध किया और देवघर प्रस्थान के लिए शुभकामनाएं दीं। देवघर रवाना होने वालों में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं के नाम इस प्रकार हैं: बिगु विश्वकर्मा, शंभू विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, राजधानी भुइया, शिव प्रसाद साहू, कपिल यादव, मुंशी यादव, अजय यादव, बिशुन गुप्ता, सतेंद्र कुमार सोनी, अनिल राम, प्रभु यादव, धर्मेन्द्र कुमार सोनी, राजकुमार, बंधन सिंह, मोती चंद राम, नारायन राजा भगत राम, सतेंद्र राम, ओम प्रकाश, जसवंत सिंह और दिलीप सिंह।