whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281211
Loading...


सदर ने अल्पसंख्यक आयोग व डीसी एसपी को पत्र भेजकर शरारती तत्वों पर किया कार्रवाई की मांग

location_on भवनाथपुर access_time 12-Sep-20, 05:57 PM visibility 660
Share



सदर ने अल्पसंख्यक आयोग व डीसी एसपी को पत्र भेजकर शरारती तत्वों पर किया कार्रवाई की मांग


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर अंजुमन एलाहुल मुस्लेमीन कमिटी के सदर अख्तर अंसारी ने अल्पसंख्यक आयोग झारखंड सरकार रांची सहित गढ़वा डीसी व एसपी को पत्र लिखकर बीते दिनों हुई शरारती तत्वों के द्वारा अरसली उतरी में देवी देवताओं को क्षतिग्रस्त कर गाँव में आपसी सांप्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में लिखा है कि शरारती तत्वों के द्वारा लगातार इस तरह के ओछी हरकत कर गाँव के माहौल को खराब कराना चाहते है। इससे पूर्व भी देवीधाम प्रांगण व लामी टोला में देवता की प्रतिमा को क्षति पहुँचाया था जाँच में शरारती तत्वों की पुष्टी होने के बावजूद उन्हें सजा नहीं मिला। शरारती तत्वों ने बीते दिनों गांव में सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने के उद्वेश्य से बीच गाँव स्थित देवी मंडप के प्रांगण में प्रतिबंधित मांस की हड्डी फेंक दिया गया था।
दूसरी घटना लामी टोला में शिव जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सौहार्द बिगड़ने का प्रयास, तीसरी घटना लामी टोला के कुडेश के पास रैया बाबा को क्षतिग्रस्त के, चौथी घटना देवी धाम पर मूर्ति गायब करना, वहीं पांचवी घटना देवी धाम की मूर्ति को मुहर्रम के दिन क्षतिग्रस्त कर सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की गई। अगर पिछली घटना में संलिप्त लोगे के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई किया जाता तो, बार - बार सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नहीं होती, ना तो अपराधी का हौसला बढ़ता। ऐसी घटना से मुस्लिम समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। जल्द से जल्द इस तरह की घटनाओं में संलिप्त लोगों की पहचान करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करे चाहे वो व्यक्ति किसी भी धर्म और समुदाय का हो वो अपराधी ही है।
ताकि गांव में शांति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। आवेदन देने वालो में कमिटी के सदर के अलावे शेख शिराजुद्दीन, रेयाज अंसारी, जसमुद्दीनअंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play