गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के ठूठी जंगल में वज्रपात की घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होने वालों में डंडई थाना क्षेत्र के पचोर गांव निवासी देवनारायण सिंह, उनकी पत्नी कलावती देवी, और कैलाश सिंह शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि तीनों एक साथ ठूठी जंगल में बकरी और गाय चरा रहे थे। अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिससे तीनों उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है और लोग बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।