गढ़वा : मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के कादल कुर्मी गांव निवासी शंभू मेहता ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शंभू मेहता को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटी। जब शंभू मेहता की तबीयत बिगड़ी तो घरवालों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, एक अन्य घटना में गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव के अमरुद टोला निवासी लोचन राम मारपीट की घटना में घायल हो गए। लोचन राम ने बताया कि वे अपने खेत में मकई कोड़ रहे थे, तभी प्रताप राम ने आकर आरोप लगाया कि लोचन राम उसकी आरी को कोड़ रहे हैं। इस बात पर बहस के दौरान प्रताप राम ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे लोचन राम घायल हो गए।
Advertisement
घायलावस्था में उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।