गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने घोषणा की है कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शामिल जवानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित जवान देश के सच्चे सपूत हैं, जिन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए खुद को युद्ध की आग में झोंक दिया। ऐसे वीर सपूत हमारे लिए सदैव सम्मानित हैं।
श्री चौबे ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर पीठ में खंजर घोंपने का काम किया था, लेकिन बॉर्डर पर तैनात हमारे जवानों ने घुसपैठियों को खदेड़ दिया। उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जवानों को खुली छूट देकर कहा था कि देश में घुसने वाले घुसपैठियों को मार भगाएं।
Advertisement
देश के जवानों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान से आए घुसपैठियों को मारकर भगाया और पुनः घुसपैठ वाले स्थान को अपने कब्जे में लिया।
उन्होंने कहा कि 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लड़ाई में शामिल जवानों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध में शामिल लोगों का सम्मान करना मतलब देश का सम्मान करना है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जवानों का सम्मान करना भारत मां का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जो देश के लिए समर्पित राष्ट्र भक्तों का सम्मान करती है।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नवीन जायसवाल, संजय तिवारी, राजकुमार, लव कुमार ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।