whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169629 readers visited
Loading...

Advertisement

सत्ता और चर्चा के लिए छटपटा रहे हैं पूर्व विधायक द्वय: आशीष

location_on रंका access_time 25-Jul-24, 01:07 PM visibility 831
Share



सत्ता और चर्चा के लिए छटपटा रहे हैं पूर्व विधायक द्वय: आशीष
प्रेस वार्ता करते झामुमो नेतागण


रंका check_circle
संवाददाता



राज्य मंत्री रहते उनका और उनके पीएस रहे रंका के ही एक व्यक्ति का रांची, पटना और डालटनगंज में आलीशान घर कैसे बना, यह भी नेताजी को बताना चाहिए रंका : जेएमएम के रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि जेएमएम की लोकप्रिय सरकार जनता के आशीर्वाद और आदेश से बनी है और लगातार जनहित के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम ला रही है। अपने एक ही कार्यकाल में हमारे नेता और लोकप्रिय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दिखा दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और काम करने का दम हो तो चार साल में भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कैसे किया जाता है। गढ़वा विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे जिला विकास कार्य के मामले में अव्वल बना है। वर्षों पहले जनता के फैसले से सत्ता से नकारे गए नेतागण चर्चा में बने रहने के लिए "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे" जैसी हरकतें कर रहे हैं।
Advertisement
पूर्व विधायक ने निम्नस्तरीय बयानबाजी करते हुए कहा कि विभाग मंत्री के निजी खर्च वहन करता है, यह उनकी खीझ को बताता है। वर्षों पहले वे स्वयं इसी विभाग के जूनियर मंत्री रहे थे और अपने अनुभव बता रहे हैं कि विभाग को कैसे लूटा जाता है। राज्य मंत्री रहते उनका और उनके पीएस रहे रंका के ही एक व्यक्ति का रांची, पटना और डालटनगंज में आलीशान घर कैसे बना, यह भी नेताजी को बताना चाहिए। मंत्री रहने के बावजूद अपने गृहनगर में, अपने महल में भी पानी की व्यवस्था नहीं करा सके। हां, अपने निजी संस्थान और आय के नए-नए स्रोत का खूब इंतजाम कर लिया। एक और 10 साल के विधायक को हर गांव में हुए विकास कार्य और चल रहे कार्य देखकर लाज आ रही है। जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्होंने सिर्फ मजाक कर अपने चापलूसों से ताली बजवाने में 10 साल बिता दिए।
Advertisement
क्षेत्र की जागरूक और समझदार जनता दोनों खारिज किए गए पूर्व विधायकों को रोज आइना दिखा रही है और हर गांव से मिथिलेश ठाकुर द्वारा कराए जा रहे काम को दिखाकर विदा कर दे रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play