गढ़वा : झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे एवं सचिप चंदा देवी ने विभिन्न प्रखंडों में अध्यक्ष एवं सचिव का मनोनयन की है। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंदर कमिटी का विस्तार करते हुए सूची जिला कमिटी को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती चौबे ने बतायी कि प्रखंड नगर उंटारी में उषा देवी को अध्यक्ष, मेरी स्टेला लकड़ा को सचिव मनोनीत किया गया है। जबकि रमना प्रखंड का रिंकु देवी को अध्यक्ष, रामपति देवी को सचिव, धुरकी प्रखंड का कुमारी सबिंदा को अध्यक्ष, सीता देवी को सचिव, खरौंधी प्रखंड का संगीता देवी को अध्यक्ष, सुजांती शर्मा को सचिव, केतार प्रखंड का फुलकुमारी को अध्यक्ष, मंदोदरी कुंअर को सचिव, विशुनपुरा प्रखंड का कलावती देवी को अध्यक्ष, अला बीबी को सचिव, भवनाथपुर प्रखंड का जसवंत देवी को अध्यक्ष, देवंती देवी को सचिव, डंडई प्रखंड का उर्मिला देवी को अध्यक्ष, सुमन देवी को सचिव, बड़गड़ प्रखंड का निर्मला देवी को अध्यक्ष, फिलिसिता तिर्की को सचिव, प्रदीपम मिंज को कोषाध्यक्ष तथा भंडरिया प्रखंड का प्रियंका कुमारी को अध्यक्ष व चिंता देवी को सचिव मनोनीत किया गया है।