गढ़वा : जिले के मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में वादा निभाओ, स्थाई करो, मुहिम के तहत गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित धरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों के मनरेगा कर्मी शामिल हुए। मनरेगा कर्मियों ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
मौके पर रंका अनुमंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मनरेगा कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है। साथ ही काम नहीं मिलने के कारण गढ़वा जिले में लगातार मजदूर पलायन कर रहे हैं। जिला में संचालित बिरसा सिंचाई कूप की 5058, अबुआ आवास की 10003, बिरसा हरित ग्राम योजना की 1500 एकड़ की बागवानी योजना में कुल 12023 मजदूरों का डिमांड चल रहा है।
Advertisement
जिसमें एक सप्ताह पूर्ण 26550 मजदूर काम कर रहे थे। प्रतिदिन मजदूरों की संख्या में कमी आ रही है। यह कहीं न कहीं सरकार की विफलता का कारण है।
जिला सचिव अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि सरकार अपने हथकंडे से जनसेवक, पंचायत सचिव से पत्र के माध्यम से काम करना चाहती है जो संभव नहीं है। परंतु सरकार मनरेगाकर्मियों की सुध नहीं ले रही है। जब तक मनरेगा कर्मियों की मांग सरकार मान नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
मौके पर बीपीओ सुनील कुमार पासवान, अमजद आलम, आरफीन जलाल अंसारी, उमेश पाल, राजू रंजन धर दुबे, प्रेमचंद वर्मा, अजय कुमार ठाकुर, गुलजार अंसारी, निभा तिवारी, मेनका कुमारी, कनता टोप्पो, विजय कच्छप, अमृत लकड़ा, रविन्द्र राम, अनिल दास, राजेश कुमार, उमेश कुमार, दिग्विजय दुबे, देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजाराम पाण्डेय, आनंद कुमार केशरी, संतोष बैठा, पिनाकी चतुर्वेदी, वरुण मिश्र, अश्लेष तिवारी आदि उपस्थित थे।