whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169652 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

5 लाख की कामयाब सरकारी दवाएं फेंके जाने के 131 दिन बाद भी कार्रवाई के नाम पर जीरो

location_on कांडी access_time 24-Jul-24, 08:48 PM visibility 699
Share



5 लाख की कामयाब सरकारी दवाएं फेंके जाने के 131 दिन बाद भी कार्रवाई के नाम पर जीरो
फाइल फोटो : सीएम को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी


कांडी check_circle
संवाददाता



पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा स्वास्थ्य विभाग, साध ली चिंताजनक चुप्पी कांडी : स्वास्थ्य विभाग की चिंताजनक चुप्पी से 5 लाख की अनएक्सपायर कामयाब दवाएं फेंक दिए जाने के मामले में 130 दिनों के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। जबकि इस गंभीर मामले को लेकर कांडी थाना में एफआईआर कराए जाने के बाद भी 128 दिन बीत चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की संदेहास्पद चुप्पी के कारण पुलिस भी कार्रवाई की दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि स्वास्थ्य विभाग को पता है कि किस संस्था और किन व्यक्तियों के द्वारा इस तरह का अपराधिक कुकृत्य किया गया है। उसे बचाने के लिए ही विभाग ने चुप्पी साध रखी है। मालूम हो कि 16 मार्च 2024 को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ के निकट राजा घटहुआं की तरफ जाने वाले रास्ते के बगल के गड्ढे में बड़े पैमाने पर अनएक्सपायर दवाएं फेंकी हुई पाई गई थीं।
Advertisement
इस बात की किसी ने सबसे पहले कांडी प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय को सूचना दी थी। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को सही पाकर इस बात की सूचना मीडिया को दी। मीडिया ने तड़के 3ः00 बजे मौके पर पहुंचकर वहां पर रुक कर विभाग एवं पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया। मीडिया ने सबसे पहले जिला के सिविल सर्जन को फोन लगाया। बार-बार रिंग होने के बाद भी उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। उसके बाद कांडी थाना प्रभारी को सूचित किया गया। अहले सुबह थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने मौके पर पहुंचकर दवाओं को जप्त कर थाना ले गए। बताते चलें कि काफी बड़ी मात्रा में दवाएं होने के कारण आजू-बाजू के गांव में से थाना प्रभारी ने एक ट्रैक्टर मंगवाया।
Advertisement
ट्रैक्टर की ट्रॉली में कामयाब दवाएं लोड की गईं। जबकि पुलिस की गाड़ी में 6 बोड़ा एक्सपायर दवाएं थाना ले जाई गईं। इस बात की सूचना सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी दी गई थी। मंत्री ने डीसी को पत्र लिखकर जांच एवं कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार एवं डीसीएलआर रवीश राज ने कांडी थाना पहुंचकर जप्त की गई दवाओं की जांच किया। जबकि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार सिंह ने कांडी थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को लेकर थाना कांड संख्या 26/24 दिनांक 18 मार्च 2024 दर्ज किया गया। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने बिल्कुल चिंताजनक चुप्पी धारण कर ली।
Advertisement
जबकि मीडिया एवं कई समाजसेवियों के द्वारा बार-बार इस गंभीर मामले को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की जाती रही। इस दिशा में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होते देखकर 11 जून 2024 को काफी संख्या में ग्रामीणों ने कांडी अस्पताल के निकट एक दिवसीय धरना देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग किया। बावजूद इसके किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इसके बाद युवा समाजसेवी दृष्टि यूथ आर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने 26 जून 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भेंट कर इस मामले को लेकर ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग किया। सीएम ने तत्काल निजी सचिव को बुला कर कार्रवाई के लिए लिखने का निर्देश दिया। अगले दिन 27 जून 2024 को शशांक शेखर ने झारखंड राज्य के मुख्य सचिव विनय कुमार चौबे एवं भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही से मिलकर इस आपराधिक कृत्य को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
Advertisement
बावजूद आश्चर्य है कि 130 दिन गुजर जाने के बाद भी अभी तक इस दिशा में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कांडी उत्तरी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने बार-बार कार्रवाई की मांग करते हुए आजीज आकर कहा कि अगले दो-चार दिनों में ही जिला में इस मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ धरना दिया जाएगा। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता से भी बात करने का बहुत प्रयास किया। लेकिन बात नहीं हो सकी। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि कुछ हफ्तों पूर्व एसी की अध्यक्षता में सीएस के साथ जांच की गई थी। इसके बाद विभाग के डायरेक्टर इन चीफ, सिविल सर्जन एवं ड्रग इंस्पेक्टर के साथ एक जांच टीम बनी है।
Advertisement
जो शीघ्र ही मामले की जांच करेगी। एसपी दीपक पांडेय ने कहा कि बार-बार स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी जा रही है। लेकिन उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इसी कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही। डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि एफआईआर होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है मैं इस मामले की जांच करता हूं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play