बड़गड़(गढ़वा) : नुतन टीवी बेव न्यूज में "प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के लाभुकों ने पंचायत सचिव पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप" शीर्षक से छपे खबर का असर हुआ है।
शनिवार को बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने बड़गड़ सदर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में लाभुकों से अवैध वसुली के मामले में कोरहट्टी व उगरा के लाभुकों से मिल कर उनसे विस्तृत पुछताछ की। जांच के संबंध में पुछे जाने पर बीडीओ ने बताया की पंचायत सचिव द्वारा पीएम आवास व अम्बेडकर आवास दिये जाने के एवज में पैसे की उगाही की जा रही थी। जांच में इसे सत्य पाया गया। उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट बिंदुवार गढ़वा उपयुक्त को प्रेषित की जा रही है।
उन्होंने पंचायत सचिव पर कार्रवाई की अनुशंसा की है।