मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक खौफ एवं मूकदर्शक पुलिस प्रशासन के विरोध में हिंदू एकता मंच के बैनर तले मंच के अध्यक्ष पुष्प रंजन मेहता के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया।
मशाल जुलूस ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर मुख्य पथ से होते हुए पूरे बाजार क्षेत्र भ्रमण किया। उसके पश्चात जुलूस पुनः बाजार में आकर सभा में तब्दील हो गई। नुक्कड़ सभा के माध्यम से बाजार में मौजूद लोगों को थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे आपराधिक गतिविधियों से सचेत किया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन से बेखौफ अपराधियों पर नकेल कसने का आग्रह किया गया।
मौके पर मंच के अध्यक्ष पुष्प रंजन ने कहा कि आदर गांव के दलित महिला शांति देवी एवं जतरो बंजारी गांव के दलित महिला लक्ष्मीनिया कुंवर के पूरे परिवार पर हमला कर बुरी तरह घायल कर बेघर कर दिया गया।
Advertisement
पूरा घर विहीन परिवार डर के साए में जीने को विवस है। कहा कि 2 माह के अंदर बेखौफ अपराधियों के द्वारा लगभग एक दर्जन से अधिक अपराधों को अंजाम दिया गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में लगातार घटना घटित हो रही है।
आम जनता त्रस्त है, लोगों के बीच असुरक्षा एवं भय का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं। जिसके कारण अपराधियों का हौसला चरम सीमा पर है, किसी भी घटना को अंजाम देने में थोड़ी भी प्रशासनिक डर नहीं है। कहा की अगर इन अपराधियों को चिंहित कर अविलंब गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई नहीं होती और थाना क्षेत्र में अपराधिक घटना नहीं रुकता है तो हिंदू एकता मंच चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पलामू जिला के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि लगता है अपराधियों कि सभी योजनायें थाने में बनती है और अपराध विभिन्न गांव में होते हैं।
Advertisement
सभा का संचालन बरडीहा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मेहता, धन्यवाद ज्ञापन मझिआंव पूर्व मंडल अध्यक्ष सच्चिदा सिंह ने किया।
मौके पर लक्ष्मी चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, योगेंद्र ठाकुर, जयप्रकाश चौधरी, जितेंद्र कुमार, शंकर मेहता, गिरधारी चौधरी, मुन्ना चौधरी, विमलेश कुमार, संतोष चौधरी, कमलेश चौधरी, ब्रजेश कुमार ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।