कांडी :थाना क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह पंचायत के सोहगाड़ा हाई स्कूल के समीप मंगलवार की देर शाम स्विफ्ट कार जेएच 01 डीएम 1004 एवं मोटरसाइकिल जेएच 03 एएम 9415 की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार भंडरिया की ओर से राणाडीह की ओर जा रही थी।
जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक राणाडीह की ओर से भंडरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोहगाड़ा हाई स्कूल के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर होने के बाद सोहगाड़ा, भंडरिया सहित आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। 108 एम्बुलेंस पर कॉल किया, लेकिन दुर्घटना के लगभग डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
Advertisement
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम दुर्घटना स्थल पर एसआई भावेश झा को दलबल के साथ दुर्घटना स्थल पर भेजे। उसके बाद घायल युवक पलामू जिला के हैदर नगर थाना क्षेत्र के पांति भदई गांव निवासी टीमल राम के पुत्र रंजन कुमार को टेंपो से इलाज के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार बीच रास्ते में खरसोता के पास पहुंची एंबुलेंस से घायल को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रांची रेफर किया।
इसी दौरान रास्ते में ही घायल युवक रंजन कुमार की मौत हो गई। कार भंडारिया गांव निवासी पंकज पांडेय का बताया जा रहा है। पंकज पांडेय को भी मामुली चोट लगी है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते अगर एम्बुलेंस मिल जाता या निजी वाहन से इलाज के लिए भेज दिया जाता तो घायल युवक का जान बच सकता था।
Advertisement
वहीं पहुंची पुलिस के द्वारा दुर्घटना स्थल से मोटरसाइकिल को थाना ले जाया गया। दुर्घटना के संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि घायल युवक की मौत हो चुकी है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।