whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169876 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सड़क दुर्घटना में बाईक सवार युवक की मौत

location_on कांडी access_time 24-Jul-24, 08:37 PM visibility 681
Share



सड़क दुर्घटना में बाईक सवार युवक की मौत
घटनास्थल पर पुलिस


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी :थाना क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह पंचायत के सोहगाड़ा हाई स्कूल के समीप मंगलवार की देर शाम स्विफ्ट कार जेएच 01 डीएम 1004 एवं मोटरसाइकिल जेएच 03 एएम 9415 की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार भंडरिया की ओर से राणाडीह की ओर जा रही थी। जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक राणाडीह की ओर से भंडरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोहगाड़ा हाई स्कूल के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर होने के बाद सोहगाड़ा, भंडरिया सहित आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। 108 एम्बुलेंस पर कॉल किया, लेकिन दुर्घटना के लगभग डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।
Advertisement
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम दुर्घटना स्थल पर एसआई भावेश झा को दलबल के साथ दुर्घटना स्थल पर भेजे। उसके बाद घायल युवक पलामू जिला के हैदर नगर थाना क्षेत्र के पांति भदई गांव निवासी टीमल राम के पुत्र रंजन कुमार को टेंपो से इलाज के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार बीच रास्ते में खरसोता के पास पहुंची एंबुलेंस से घायल को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने रांची रेफर किया। इसी दौरान रास्ते में ही घायल युवक रंजन कुमार की मौत हो गई। कार भंडारिया गांव निवासी पंकज पांडेय का बताया जा रहा है। पंकज पांडेय को भी मामुली चोट लगी है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते अगर एम्बुलेंस मिल जाता या निजी वाहन से इलाज के लिए भेज दिया जाता तो घायल युवक का जान बच सकता था।
Advertisement
वहीं पहुंची पुलिस के द्वारा दुर्घटना स्थल से मोटरसाइकिल को थाना ले जाया गया। दुर्घटना के संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि घायल युवक की मौत हो चुकी है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play