whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169650 readers visited
Loading...

Advertisement

जनता का हक लूटने वालों को नहीं, काम करने वाले को वोट दें : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-24, 08:34 PM visibility 677
Share



जनता का हक लूटने वालों को नहीं, काम करने वाले को वोट दें : मंत्री मिथिलेश
ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू होते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया डंडा प्रखंड के विभिन्न गावों में जनता संवाद का आयोजन 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। साथ ही शेष समस्याओं का निदान यथाशीघ्र करने की बात कही। मंत्री ने ग्राम डंडा के गढ़ौता टोला में दुर्गा मंडप के समीप, ग्राम कजरमा में देवी धाम के समीप तथा कोरटा बाजार में दुर्गा मंडप के समीप जनसंवाद आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान थरिया आदि गावों के 500 से अधिक लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कराया। साथ ही कोरटा गांव में बहादुर चौधरी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहयोग करने की बात कही। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने किसी को 17 साल, किसी को 10 साल सेवा करने का मौका दिया। लोग झूठ बोलकर लगातार जीतते रहे। परंतु किसी ने जनता का कोई भी कार्य नहीं किया। यहां तक कि क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाला विधायक निधि का भी पैसा खा गया। ये लोग कभी न तो क्षेत्र में विकास कर सकते हैं न ही जनता को अधिकार दिला सकते हैं। ऐसे लोगों को वोट नहीं दें। बल्कि जो व्यक्ति हमेशा आपके बीच रहकर जनता की सेवा कर रहा है, उसे ही वोट दें।
Advertisement
ताकि आने वाले समय में क्षेत्र का और बेहतर विकास हो सके। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से प्रदीप सिंह, महेंद्र सिंह, रौशन सिंह, दीपक सिंह, विशाल सिंह, सरहु चौधरी, प्रदीप चौधरी, मंदीप चौधरी, प्यारी चौधरी, रामदेव चौधरी, नंदलाल चौधरी, अशोक चौधरी, संतोष चौधरी, कलावती देवी, रामजीत चौधरी, सतेंद्र चौधरी, शिपुजन चौधरी, संजय चौधरी, अमरिका चौधरी, संगीता देवी, शिव ठाकुर, लालमुणि महतो, अनिता देवी, विमला देवी, फुला देवी, सोना देवी, समुद्री देवी, सविता देवी, मीना देवी, काजल देवी, दुखनी देवी, कलिंदा देवी, अमृता देवी, शोभा कुमारी, चंद्रवती कुमारी, हरिचरण चौधरी, मीरा देवी, मंती देवी, राजेश्वर चौधरी, प्रियंका देवी, किरण सिंह, विमली देवी सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play