whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169869 readers visited
Loading...

Advertisement

10 करोड़ की लागत से होगा तीन पुलों का निर्माण, झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति

location_on गढ़वा access_time 24-Jul-24, 08:31 PM visibility 674
Share



10 करोड़ की लागत से होगा तीन पुलों का निर्माण, झारखंड सरकार ने दी स्वीकृति
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा की बदहाली हुई बीते दिनों की बात, अब विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है आगे : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका व रमकंडा प्रखंड में लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत से तीन पुलों का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत रमकंडा में दो तथा रंका में एक पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत रमकंडा प्रखंड के पंचायत चेटे में ग्राम चेटे, टेढ़ाकहुआ और बोड़ी के बीच हाठु नदी पर तीन करोड़ 94 लाख 48 हजार 700 रूपये की लागत से 96.8 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसी प्रखंड के पंचायत रक्सी में ग्राम रक्सी देवी मंडप से ढ़ुलवा सीमा के समीप हड़बड़िया नाला पर दो करोड़ 78 लाख 94 हजार 500 रूपये की लागत से 58.08 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल तथा रंका प्रखंड में ग्राम बाहाहारा एवं जासोबार (पानापोठी) के बीच हाठु नदी पर दो करोड़ 96 लाख 42 हजार 400 रूपये की लागत से 67.08 मीटर लंबा उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।
Advertisement
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि उक्त पुलों के निर्माण की स्चीकृति झारखंड सरकार ने प्रदान कर दी है। शीघ्र ही इसकी निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि एक समय था जब गढ़वा विधानसभा क्षेत्र एवं गढ़वा जिले के गिनती राज्य के सबसे पिछड़े जिले में होती थी। परंतु पिछले साढ़े चार वर्षों में स्थिति पूरी बदल गई है। गढ़वा की बदहाली अब बीते दिनों की बात हो गई है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा विकास के पथ पर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब गढ़वा पीछे मुड़कर नहीं देखने वाला है। विकास की गति में निरंतर तीव्रता ही आयेगी। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र के दर्जनों गावों के ग्रामीणों को बरसात के मौसम में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।
Advertisement
लंबे समय से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वहां की स्थिति को देखकर उन्होंने ग्रामीणों से उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने का वादा किया था। वह वादा अब पूरा हो चुका है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की यह समस्या वर्षां से बनी हुई थी। परंतु पूर्व के जनप्रतिनिधि झूठे वादे कर जीत जाते थे। जीतने के बाद वे जनता को अपना चेहरा तक नहीं दिखलाते थे। फिर अगले चुनाव में झूठ का सहारा लेकर जनता को ठगकर निकल जाते। यही सिलसिला चलते आ रहा था। अंततः गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने वर्ष 2019 में अपना निर्णय बदला। अब उनका निर्णय पूरी तरह से सार्थक साबित हो रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि काफी कम समय में पूरे गढ़वा की तस्वीर बदल गई है। आने वाले समय में गढ़वा का और बेहतर रूप देखने को मिलेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play