गढ़वा : गढ़वा-रंका मार्ग पर बुधवार की सुबह स्कूल जाते समय एक शिक्षक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी प्रताप पांडेय के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बताया गया कि प्रताप पांडे अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनिया थाना क्षेत्र के रपुरा गांव स्थित विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में गुलरियाढोरा मोड़ के आगे एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
Advertisement
दुर्घटना के बाद कार चालक उन्हें घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से प्रताप पांडे को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।