सभी विभागों में कार्यरत समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी गण पुरानी पेंशन के नाम पर अपने घरों/विद्यालयों में एक पौधा अवश्य लगाएं : रिंकू कुमार पासवान
रमना/गढ़वा : झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन को आज झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के सक्रिय पदाधिकारी एवम् झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गढ़वा के परीक्षा समिति के जिलाध्यक्ष रिंकू कुमार पासवान की अगुवाई में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमुना के प्रशाल में प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
Advertisement
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार को विद्यालय परिवार की तरफ से पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियों को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी। बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें। साथ ही कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है।
Advertisement
परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जायेगा।
ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
(1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना।
(3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना।
(4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना।
(5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना।
Advertisement
(6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना।
(8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना।
(9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
(10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।
झारोटेफ के सक्रिय संघीय पदाधिकारी रिंकू कुमार पासवान ने अपने सम्बोधन में आगामी माह 11अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में और 01सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया।
Advertisement
साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित शिक्षकों से अपील किया कि आप सभी अपने अपने घरों में या विद्यालयों में पुरानी पेंशन के नाम पर एक एक पौधा अवश्य लगाएं।
विद्यालय के वरीय शिक्षक-सह - व्याख्याता रोहिणी कांत पांडेय ने उपस्थित समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा।
महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय शिक्षिका रेणु प्रतिमा एक्का ने अपनी महिला साथियों से अनुरोध कि हम सभी महिलाएं झारोटेफ के साथ रहें और प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता अधिकाधिक प्रदर्शित करें। साथ ही साथ यह भी कहा कि समय कम है।
Advertisement
हमें सभी कर्मचारी के साथ सम्पर्क करना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा।
शिक्षक विमल पटेल एवम् सुनील कुमार सिंह आदि ने NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है। हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई रमुना के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, शिक्षक रोहिणीकांत पांडे, रिंकू कुमार पासवान, सुभाष कुमार वर्मा, सुनील कुमार सिंह, अभिमन्यु तिवारी, गुंजन निब्यू, मनोज तिवारी, आशीष कुमार, सुमन कुमारी, जय प्रकाश यादव, विमल पटेल, संजय लाल मौर्या, रेणु प्रतिमा एक्का, मो० सगीर अंसारी, विद्या सागर, धर्मेंद्र राम, राजाराम प्रजापति आदि उपस्थित थे।