रंका : बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र रंका में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गुरुगोष्ठी जेसीईआरटी एवं परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत दो सत्रों में संपन्न हुई।
प्रथम सत्र में शैक्षणिक कार्यक्रम से संबंधित विषयों पर और द्वितीय सत्र में विभागीय विभिन्न मुद्दों के अनुपालन पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से की।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यू डाइस प्लस में स्टूडेंट प्रोग्रेशन, एमडीएम, एसएमएस, टीचर अटेंडेंस, और स्टूडेंट अटेंडेंस से संबंधित कई निर्देश दिए गए हैं और शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Advertisement
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट इंपैक्ट और प्रयास शत प्रतिशत क्रियान्वित होना चाहिए और इससे संबंधित नो कॉस्ट, लो कॉस्ट प्रपत्र भरकर संबंधित संकुल साधन सेवी के माध्यम से कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाध्यापकों को वित्तीय वर्ष 2023-24 का अभिश्रव सहित उपयोगिता प्रमाण पत्र तीन दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया ताकि उपायुक्त के साथ होने वाली बैठक में संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा सके।
इस गुरुगोष्ठी में पीरामल फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा शैक्षणिक क्रियाविधियों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर कनीय अभियंता दिलीप कुमार उपाध्याय, लेखपाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर अभय कुमार, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, सद्दाम हुसैन, पंकज कुमार गुप्ता, चंद्रमौलि तिवारी, सतीश कुमार धर दुबे, शिवकुमार उपाध्याय, संजय प्रसाद, शिक्षक बरखा कामाख्या, दयानंद प्रजापति, चंद्र किशोर सिंह, पंचानन चौबे, अनिल कुमार तिवारी, अवधेश कुमार चौरसिया सहित सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।