गोदरमाना : रंका प्रखंड के अंतर्गत चुटिया पंचायत में नल जल योजना के तहत काम कर रहे एक मजदूर की पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टंकी का काम करते समय एक सूखी हुई लकड़ी बाधा बन रही थी। इस लकड़ी को काटने के लिए मजदूर पेड़ पर चढ़ा था। पेड़ को काटते समय वह शरीर का संतुलन नहीं रख पाया और पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक मजदूर की पहचान भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी (क) पंचायत के निवासी विनय राम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही, मौके पर काम कर रहे मुंशी फरार हो गया।
पंचायत के मुखिया पति शंभू प्रसाद गुप्ता ने स्थिति का जायजा लिया और इसकी सूचना रंका थाना प्रभारी को दी।
Advertisement
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठा रहे हैं।