मझिआंव : पति-पत्नी के आपसी विवाद में गुस्से में आकर पत्नी ने जहर खाकर घर से निकलकर कोयल नदी में बालू पर तड़पते हुए मिली।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने महिला को इलाज के लिए रेफरल लाया, जहां उपस्थित चिकित्सक वीर प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार कर महिला को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला कि पहचान पलामू जिला के ऊंटारी थाना क्षेत्र के लहरबंजारी गांव निवासी मनोज चौधरी के 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई।
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि लगभग 15 दिन पूर्व मनोज चौधरी दिहाड़ी मजदूरी करने के दौरान प्लांट से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था। इलाजोप्रांत वह लगभग चार दिन पूर्व लहरबंजारी स्थित अपने घर आया है।
Advertisement
माथा में अंदरूनी चोट के कारण वह अनाप-शनाप बोलता है, जिससे नाराज होकर पत्नी सरिता देवी ने गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा खाकर कोयल नदी के बालू पर तड़प रही थी। दूरभाष के माध्यम से जानकारी होने के बाद हम लोग इलाज के लिए मझिआंव के रेफरल अस्पताल लाए हैं।