whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224269
Loading...


जिले के अनुसचिवीय कर्मचारी के साथ-साथ मनरेगा कर्मचारी भी हड़ताल पर

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-24, 06:55 PM visibility 682
Share



जिले के अनुसचिवीय कर्मचारी के साथ-साथ मनरेगा कर्मचारी भी हड़ताल पर
हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारी संघ से जुड़े लोग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के अनुसचिवीय कर्मचारी के साथ-साथ मनरेगा कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल के पर चले जाने के कारण कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है । विभिन्न विभागों के काम प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को अनुसचिवीय कर्मचारी एवं मनरेगा कर्मचारियों ने अलग-अलग हड़ताल पर बैठकर अपनी मांगों का समर्थन किया। साथ ही सरकार से मांग करते हुए मांग पूरी होने तक हड़ताल पर बने रहने की घोषणा की। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में वादा निभाओ। स्थाई करो।मुहिम के तहत गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरा दिन गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों के मनरेगा कर्मी उपस्थित हुए।
सरकार के प्रति अपने वक्तव्य में आक्रोश जाहिर करते हुए अनुमंडल अध्यक्ष श्री बंशीधर नगर वीरेन्द्र प्रसाद, अभिमन्यु तिवारी जिला सचिव ने कहा कि मनरेगा कार्यों को पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है। कुछ प्रखंडों में राइडर के कंप्यूटर आपरेटर और बिचौलियों के माध्यम से फर्जी डिमांड किया जा रहा है, जिसमे वित्तीय अनियमितता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मनरेगाकर्मियों द्वारा हड़ताल में रहने से बिरसा सिंचाई कूप की 5058, अबुआ आवास की 10003, बिरसा हरित ग्राम योजना की 1500 एकड़ की बागवानी योजना पूर्ण रूप से बाधित है, जो सरकार की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना है परंतु सरकार मंरेगाकर्मियो की सुध नहीं ले रही है।
यदि सरकार की यही नीति रही तो मनरेगा अंतर्गत सभी कार्य पूरी तरह से बंद हो जाएगी और सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना तथा मजदूरों को काम देने का कार्य बाधित रहेगा। जब तक मनरेगा कर्मियों की मांग सरकार द्वारा मान नहीं लिया जाता है ।मनरेगाकर्मियों की मांग जायज है, हमलोगों के द्वारा 17 वर्षो से लगातार निश्वार्थ भाव से मनरेगा कार्यों का ससमय निष्पादन करते आ रहे है। हड़ताल में बीरेंद्र प्रसाद यादव, जयराम पासवान, रविन्द्र राम अनिल दास, राजेश कुमार, उमेश कुमार, दिग्विजय दुबे, देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राजाराम पाण्डेय, आनंद कुमार केशरी, संतोष बैठा, पिनाकी चतुर्वेदी, वरुण मिश्र, अश्लेष तिवारी, सुनील कुमार पासवान, डिंपल गुप्ता तथा उदय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play