whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218416
Loading...


डंडा में 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-24, 05:16 PM visibility 779
Share



डंडा में 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड के ग्राम भिखही, टोला पपरवा, छपरदगा में सोमवार को आयोजित जनता संवाद कार्यक्रम में इन पंचायतों से विभिन्न गावों के 200 से अधिक लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। कार्यक्रम में मुुख्य अतिथि के रूप में शामिल गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। साथ ही मंत्री ने सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में झारखंड सरकार के कार्यां एवं संचालित जनहित की योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे राज्य में झारखंड सरकार अपने बल बूते पर विकास कार्य कर रही है।
केंद्र सरकार ने राज्य के हिस्से का गरीबों का अनाज एवं आवास बंद कर दिया। फिर भी राज्य सरकार सभी जरूरतमंदों को ग्रीन राशन कार्ड बनाकर राशन दे रही है। साथ ही गरीबों को अबुआ आवास भी उपलब्ध करा रही है। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य की जनता केंद्र की करतूतों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से श्वेता देवी, सरिता देवी, कलावती देवी, पुनीता देवी, लाखो देवी, सीमा देवी, लीलावती कुंअर, रिंकी देवी, बबलू चौधरी, रवि कुंअर, रामजन्म चौधरी, चंदन कुमार, महेंद्र चौधरी, छत्रधारी चौधरी, गीता देवी, पार्वती देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, कामेश्वर चौधरी, बिरेंद्र चौधरी, अनिल ठाकुर, सुनीता देवी, हरिहर ठाकुर, कबूतरी देवी, जमुना चौधरी, अंबिका चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play