बंशीधर नगर : प्रखण्ड के पिण्ड रिया ग्राम अंतर्गत खलिहानी टोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यालय में अध्ययनरत 66 छात्र छात्राओं के बीच पोशाक वितरण किया गया। पोशाक का वितरण विद्यालय के प्रधान शिक्षा मित्र अनिल कुमार पाल व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामाश्रय मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामाश्रय मेहता ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर विद्यालय बन्द है। उन्होंने छात्र छात्राओं को इस दौरान घर पर मन लगाकर पढ़ने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने, दो गज की दूरी बनाकर रहने, दिन में आठ से दस बार हाथ धोते रहने की सलाह दिया।
विद्यालय के प्रधान शिक्षा मित्र अनिल कुमार पाल ने कहा कि डीजी साथ कार्यक्रम के तहत व्हाट्सएप ग्रुप के तहत बच्चो को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी बच्चे इस शिक्षण सामग्री का सदुपयोग करें।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक समोद कुमार मेहता, संयोजिका विद वन्ति देवी, बासमती देवी,उपेन्द्र पाल, रविन्द्र मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।