whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27217914
Loading...


जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मलेरिया/डेंगू रोधी माह के तहत जागरूकता सेमिनार सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-24, 04:40 PM visibility 674
Share



जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मलेरिया/डेंगू रोधी माह के तहत जागरूकता सेमिनार सम्पन्न
उपस्थित बच्चे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश एवं मार्गदर्शन के आलोक में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बिमारियों के फैलने, रोकथाम और उपचार के बारे में विशेष जानकारी देना था। सेमिनार को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मदन केशरी ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान जल जनित बीमारियों के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के फैलने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु घर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी के बर्तनों और टंकियों को ढक कर रखना चाहिए।
साथ ही, पूरे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उपप्राचार्य बसन्त ठाकुर, शिक्षक मुकेश कुमार भारती, अभिषेक पांडेय, अवधेश कुमार, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, रिजवाना शाहिन, सुनिता कुमारी, शिवानी कुमारी और संतोष प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में, निदेशक ने सभी उपस्थित लोगों को जागरूकता फैलाने और मच्छरों से संबंधित बीमारियों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play