रंका : मंगलवार को रंका थाना प्रांगण में थाना दिवस का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, अंचल कर्मचारी और थाना पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस आयोजन में कुल 20 जमीन विवाद और 4 घरेलू विवाद के मामले प्रस्तुत किए गए थे।
थाना दिवस के दौरान, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी द्वारा 20 जमीन विवाद में से 12 मामलों का निर्देश देकर समाधान किया गया। शेष 8 मामलों के लिए कर्मचारी और अंचल निरीक्षक को स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने 4 घरेलू विवादों का आपसी बातचीत और मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा किया।
इस आयोजन में 150 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी को जानकारी दी गई कि थाना दिवस प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिससे जनता को समय पर न्याय और समाधान मिल सके।